Tuesday, May 27, 2014

ईमान जेल के अंदर है, और बाहर बेईमान है

अच्छे दिनों की शुरुआत…  

देखो दुनिया वालों क्या गज़ब देश की शान है
जग में सबसे उत्तम, ये भारत देश महान है

गौरव की बड़ी मिसाल इससे और क्या होगी 
ईमान जेल के अंदर है, और बाहर बेईमान है
देखो दुनिया वालों....... ....... …… …… … 

अब  टूटी  मन  की आस्था और टूटे  सारे भ्रम
ईश्वर  तू  भी आँखें मूंदे, कितना  मेहरबान है
देखो दुनिया वालों....... ....... …… …… … 

हर  हर मोदी, घर घर  मोदी, मोदी हर जुबां पर
दिन अच्छे और भी आएंगे, अभी से क्यूँ परेशान है
देखो दुनिया वालों....... ....... …… …… … … 









No comments: