Sunday, March 30, 2014

असली नेता को पहचान ...

२०१४ के चुनाव पर कुछ पंक्तियाँ 



असली नेता को पहचान 

अपने मत का कर सम्मान
मत की कीमत को पहचान
लाज देश की हाथ में तेरे 
कीमत मत की, तू ले जान 

तुझसे गलती न हो जाये 
पांच साल तू न पछताए
असली नेता को पहचान 
फिर दे उसको तू मतदान


जाँच परख के ले संज्ञान
चुन  ले जो है चरित्रवान 
त्याग सभी जो हैं शैतान 
चुन  ले जो है निष्ठावान

तेरी वोट का जो खरीदार 
वही   करेगा   भ्रष्टाचार
व्यर्थ न कर तू 'मत-अधिकार'
निकल तू घर से नौजवान

मत  दे और  दे योगदान 
सही नेता की कर पहचान 
बेच  न तू मत को इंसान 
चुन जनसेवक ओ नादान 
देश का होगा तभी कल्याण
                                                                 Ashok Shital 

No comments: